ramcharitmanas
✕

Maharashtra: दानवे की अभद्र भाषा पर भाजपा ने जताई आपत्ति, कार्यवाही 3 बार स्थगित

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (17:26 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे (Ambadas Danve) की ओर से एक दिन पहले इस्तेमाल की गई कथित अभद्र भाषा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता प्रवीण दरेकर के आपत्ति जताने और इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करने पर सदन की कार्यवाही मंगलवार को 3 बार स्थगित करनी पड़ी।

ALSO READ: Hindu comments: राहुल गांधी के भाषण के गलत तथ्यों को लेकर बांसुरी स्वराज ने दिया नोटिस
 
राहुल गांधी की टिप्पणी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल : भाजपा सदस्य ने आरोप लगाया कि दानवे ने सोमवार शाम लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर चर्चा का जवाब देते हुए सदन में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। भाजपा के सदस्य प्रसाद लाड ने सोमवार को परिषद में गांधी की टिप्पणी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने गांधी की टिप्पणियों की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव की मांग की जिस पर दानवे की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई।

ALSO READ: राहुल गांधी का स्पीकर को पत्र, बयान के अंश हटाने को लेकर भड़के नेता प्रतिपक्ष
 
मंगलवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, दरेकर ने दानवे द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर चर्चा की मांग की। परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे ने दरेकर से प्रश्नकाल पूरा होने देने का आग्रह किया, लेकिन दरेकर ने सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करने पर जोर दिया।
 
उन्होंने कहा कि विधान परिषद की पवित्रता को बनाए रखने की जरूरत है, खासकर नेता प्रतिपक्ष को। इसके बाद गोरहे ने शुरू में सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी। बाद में सदन की कार्यवाही बहाल होने पर सदन में फिर से इसी मुद्दे पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके बाद उपसभापति को सदन की कार्यवाही दो बजे तक दो बार स्थगित करनी पड़ी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख