dharma sangrah
✕

गुजरात के जूनागढ़ में बारिश से हाहाकार, बरसा 12 इंच पानी, निचले इलाकों में भरा पानी

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (17:15 IST)
Record rainfall in Junagadh, Gujarat : गुजरात के कई जिलों में मूसलधार बारिश हाहाकार मचा हुआ है। लगातार भारी बारिश के बाद जूनागढ़ और सूरत जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जूनागढ़ शहर में करीब 12 इंच बारिश हुई। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जूनागढ़ में देर रात बारिश का रौद्र रूप दिखाई दिया। शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया। इसके पहले सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हुई। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
ALSO READ: IMD ने बताया, जुलाई में कैसा रहेगा मौसम, कहां मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा?
राजमार्ग हुए बंद : मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण जूनागढ़ के दो राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिए गए। राजलक्ष्मी सोसायटी, सुर संगम रेजीडेंसी समेत इलाकों में पानी भर गया। जंजरदा अंडरब्रिज में भी पानी भर गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। जूनागढ़ के दामोदर कुंड में जल आय में वृद्धि के कारण जल प्रवाह का रौद्र रूप देखा गया। तेज बारिश से कालवा नदी में भी बाढ़ आ गई। 
कहां कितनी बारिश : जूनागढ़ के माणावदर में 164 मिमी, देवभूमि द्वारका के खंभालिया में 156 मिमी, केशोद में 155 मिमी, वंथली में 154 मिमी, मेंदरदा में 135 मिमी, जूनागढ़ शहर में 130 मिमी, राजकोट के धोराजी में 127 मिमी, जूनागढ़ के विसावदर में 117 मिमी, गिर सोमनाथ के कोडिनार में 109 मिमी और सूरत जिले के बारडोली में 105 मिमी बारिश दर्ज की गई. इन सभी स्थानों पर भारी बारिश ने सामान्य जीवन को प्रभावित किया है और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट : मौसम विभाग के बुधवार को गुजरात के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। अलग-अलग स्थानों पर जबकि उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।  3 जुलाई को सूरत, नवसारी, वलसाड़ और दमन और दादरा नगर हवेली में भारी बारिश होगी। उत्तर और दक्षिण गुजरात पर दो चक्रवाती परिसंचरण के कारण गुजरात में बारिश का दौर जारी है। दक्षिण गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड के साथ-साथ सौराष्ट्र-कच्छ के जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका और कच्छ जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया गया है। इनपुट एजेंसियां

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख