dharma sangrah
✕

BSF जवानों ने पंजाब के अबोहर सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (16:55 IST)
फिरोजपुर (पंजाब)। पंजाब (Punjab) के अबोहर सेक्टर में सादकी सीमा चौकी के निकट सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए (Pakistani intruder) को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक-दो जुलाई की दरमियानी रात संदिग्ध गतिविधि दिखने पर ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी।

ALSO READ: LOC के समीप दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने बरसाईं गोलियां
 
जवानों ने 3 गोलियां चलाईं : उन्होंने बताया कि लेकिन उसके बाद भी घुसपैठिया बाड़ की ओर बढ़ता रहा जिसके बाद जवानों ने 3 गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों को मृत घुसपैठिए का शव मिला। उनके अनुसार घुसपैठिया की उम्र 25 साल के करीब है लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

ALSO READ: भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे ड्रोन को BSF ने खदेड़ा, सर्चिंग जारी
 
उन्होंने बताया कि घुसपैठिए की जेब से एक पाउच मिला जिसमें कुछ सिगरेट, लाइटर और एक ईयरफोन था। फाजिल्का के पुलिस उपाधीक्षक सुबेग सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख