शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bihar cabinet expansion nitish kumar government shahnawaz hussain bjp jdu
Written By
Last Updated : मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (09:56 IST)

85 दिनों बाद बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, शाहनवाज हुसैन को बनाया जा सकता है मंत्री

85 दिनों बाद बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, शाहनवाज हुसैन को बनाया जा सकता है मंत्री - bihar cabinet expansion nitish kumar government shahnawaz hussain bjp jdu
पटना। बिहार में नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मंत्रिमंडल गठन के 85 दिनों बाद अब नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। खबरों के अनुसार मंत्रिमंडल में 17 मंत्री शपथ ले सकते हैं। 

भाजपा की ओर से शाहनवाज हुसैन मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मंत्री बनने वालों में सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज कुमार बबलू का भी नाम है। सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, संजीव चौरसिया मंत्री बन सकते हैं जबकि जद (यू) की ओर से जमा खां, संजय झा, सुमित सिंह भी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। इनमें भाजपा से 9, जबकि जदयू से 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

अभी नीतीश सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़कर 13 मंत्री हैं। इनमें जदयू से 4, भाजपा से 7, जबकि हम और वीआईपी कोटे के 1-1 मंत्री हैं। राजभवन सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में आयोजित होगा।