• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. big jolt to congress in gujarat, mla CJ chawda resigns
Last Updated : शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (16:11 IST)

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA सीजे चावडा का इस्तीफा

cj chawda
Gujarat congress news : लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को उसे समय बड़ा झटका लगा जब उसके वरिष्ठ विधायक सी. जे. चावडा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सदन में अब पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर 15 रह गई।
 
चावडा दिसंबर 2022 के विधानसभा चुनाव में मेहसाणा जिले के विजापुर से चुने गए थे। 3 बार के विधायक ने गांधीनगर में सदन के अध्यक्ष शंकर चौधरी को सुबह में अपना इस्तीफा सौंपा।
 
चावडा पहली बार 2002 में गांधीनगर सीट से विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 2012 में गांधीनगर उत्तर सीट से चुने गए थे और 2022 तक विपक्षी दल के मुख्य सचेतक थे। चावडा ने 2022 में अपनी सीट बदली और विजापुर से कांग्रेस के टिकट पर चुने गए।
 
इससे पहले, आणंद जिले के खम्भात से कांग्रेस विधायक चिराग पटेल ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के इन दो विधायकों के इस्तीफे के बाद सदन में पार्टी का संख्या बल घट कर 15 रह गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
CM आदित्यनाथ ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन