1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. big decision in jharkhand cabinet

झारखंड सरकार के बड़े फैसले, कांस्टेबल भर्ती नियम में बड़ा बदलाव, 5 दिसंबर से विधानसभा सत्र

hemant soren cabinet
Jharkhand news in hindi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 12 नवंबर, बुधवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें कांस्टेबल भर्ती नियम में बड़ा बदलाव, हर जिले में STEM लैब की स्थापना, देवघर में होटल बैद्यनाथ बिहार का निर्माण और क्लेरियस मांगुर को राजकीय मछली घोषित करने का निर्णय शामिल है। बैठक में फैसला किया गया है कि राज्य सरकार का नया विधानसभा सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा।
 
राज्य सरकार ने हर जिले में एक मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालय में एसटीईएम (विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित) लैब स्थापित करने की योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत प्रत्येक लैब पर 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
 
सोरेन सरकार ने देवघर में होटल बैद्यनाथ बिहार के निर्माण और संचालन को भी हरी झंडी दे दी है। यह होटल पीपीपी मॉडल पर चार सितारा श्रेणी में विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण पर लगभग 113.97 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
बैठक में इंडिया रिजर्व बटालियन में उप-निरीक्षक (वायरलेस) व कांस्टेबल भर्ती के नियमों में संशोधन किया गया है। शारीरिक परीक्षा के नियम में बदलाव करते हुए पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ का समय 6 मिनट और महिलाओं के लिए 10 मिनट तय किया गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Delhi Blast : 4 जगह सीरियल ब्लास्ट का था प्लान , न्यू लाजपत राय मार्केट में मिला बॉडी पार्ट