Hanuman Chalisa
✕

भोपाल में DSP की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में डबल मर्डर से दहली राजधानी

Updated: बुधवार, 1 मई 2019 (22:03 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में तमाम सुरक्षा के दावों के ताक पर रखते हुए राजधानी में एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
 
राजधानी के अवधपुरी इलाके में पीएचक्यू में पदस्थ डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।
 
गंभीर रूप से घायल डीएसपी को इलाज के लिए नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
राजधानी में सरेआम पुलिस अधिकारी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
 
भोपाल आईजी और डीआईजी समेत पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। DSP गोरेलाल अहिरवार सीआईडी में पदस्थ थे।
 
पुलिस के मुताबिक डीएसपीगोरेलाल अहिवार की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते की गई है। भोपाल आईजी जयदीप प्रसाद के मुताबिक डीएसपी गोरेलाल अहिरवार के परिचित हिमांशु सिंह ने प्रापर्टी विवाद के चलते उनकी घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।
 
हत्या के बाद नामजद आरोपी की पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। 24 घंटे में दो मर्डर के बाद राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले कोहेफिजा इलाके में एक नाबलिग की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख