मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bharat Mata chowk Jammu
Written By
Last Updated : सोमवार, 2 मार्च 2020 (08:59 IST)

जम्मू के ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदला, अब हुआ भारत माता चौक

Bharat Mata chowk
जम्मू। जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने एक महत्वपूर्ण फैसले में शहर के दो महत्वपूर्ण चौक के नाम बदल दिए हैं। शहर के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर 'भारत माता चौक' कर दिया है। इसके अलावा सर्कुलर रोड चौक का नाम भी 'अटल जी चौक' कर दिया गया है।
 
भाजपा के नेतृत्व वाले जम्मू नगर निगम (जेएमसी) की आम सभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद ऐसा किया गया।
 
भाजपा की वरिष्ठ नेता और जेएमसी की उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने करीब चार महीने पहले आम सभा में इस संबंध में प्रस्ताव रखा था। उस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया और सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया गया।