kundali milan
✕

ठाणे में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पुलिस की आयोजकों को चेतावनी

Updated: रविवार, 19 मार्च 2023 (12:35 IST)
ठाणे। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने आयोजकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि शास्त्री ऐसा कोई विवादित बयान नहीं देंगे, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो।
 
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के 2 दिवसीय कार्यक्रम का कुछ अंधविश्वास विरोधी संगठनों ने विरोध किया है। इन समूहों ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया था। विरोध को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने आयोजकों को नोटिस जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि शास्त्री कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की भड़काऊ टिप्पणी न करें।
 
शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार को मीरा रोड के सालासर सेंट्रल पार्क मैदान में शुरू हुआ। पुलिस ने बताया कि शनिवार को शास्त्री के 4 घंटे के प्रवचन के दौरान करीब 36 महिलाओं ने शिकायत की कि उनकी सोने की चेन जेबकतरों ने चुरा लीं।
 
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर शास्त्री के धार्मिक प्रवचन का आयोजन शांताबेन मीठालाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया है। यह कार्यक्रम रविवार को भी इसी स्थल पर आयोजित होगा।
 
बागेश्वर धाम सरकार के नाम से लोकप्रिय शास्त्री के मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। महाराष्ट्र के तर्कवादी श्याम मानव ने कुछ महीने पहले उन्हें अपने चमत्कार साबित करने की चुनौती दी थी।
 
राकांपा नेता एवं विधायक जितेंद्र आव्हाड ने एक ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र में संत तुकाराम महाराज का अपमान करने वाले व्यक्ति का प्रवचन होना दुर्भाग्य की बात है।
 
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने हाल ही में राज्य सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि शास्त्री को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति न दी जाए। कांग्रेस नेता ने उन पर तुकाराम महाराज का अपमान करने और उनके लाखों भक्तों को नाराज करने का आरोप लगाया था।
 
बागेश्वर धाम के प्रमुख ने शनिवार को अपने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि धर्म का विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था, 'पूरे भारत को भगवान राम का भारत बनाया जाएगा। मैं जानता हूं कि वे मुझे नहीं बख्शेंगे, लेकिन हम भी उन्हें नहीं बख्शेंगे।' (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

अगला लेख