Hanuman Chalisa

भारत में कोविड-19 के 1,000 से ज्यादा नए मामले, 5915 एक्टिव मरीज

Updated: रविवार, 19 मार्च 2023 (12:23 IST)
नई दिल्ली। भारत में 129 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5,915 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कुल 1,071 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 3 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 802 हो गई।
 
देश में कोरोना वायरस से राजस्थान और महाराष्ट्र में 1-1 मरीज की मौत हुई। वहीं, केरल में कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करते हुए एक मामला जोड़ा गया है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 46 लाख 95 हजार 420 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.8 प्रतिशत दर्ज की गई है।
 
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 58 हजार 703 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। वेबसाइट के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

झारखंड में H3N2 का पहला मामला : झारखंड में H3N2 इन्फ्लूएंजा के पहले मामले के साथ ही कोविड-19 के 5 नए मामले भी सामने आये हैं। गुरुवार को 68 वर्ष की एक महिला को सर्दी और बुखार की शिकायत के बाद जमशेदपुर स्थित टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को जांच में वह एच3एन2 इफ्लूएंजा से संक्रमित पाई गई।
 
पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला को पृथक वार्ड में रखा गया है और उसकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला ने पूर्व में कोई यात्रा नहीं की है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख