sundarkand
✕

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां जल्द शुरू होंगी

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (16:54 IST)
Badrinath temple doors will open on 12th May: उत्तराखंड (Uttarakhand) में बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट भक्तों के लिए 12 मई को सुबह 6 बजे खोले जाएंगे। मंदिर के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बद्रीनाथ-केदारनाथ (Badrinath-Kedarnath) मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने देहरादून में कहा कि परंपरा को ध्यान में रखते हुए, बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर पैलेस में एक धार्मिक समारोह के बाद मंदिर के कपाट खोलने की तारीख और समय की घोषणा की गई।
 
अजय ने कहा कि समारोह में टिहरी के पूर्व शाही परिवार के सदस्य उपस्थित थे जिनमें टिहरी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, उनके पति मनुजेंद्र शाह और उनकी बेटी श्रीजा शाह शामिल थे। मंदिर के उद्घाटन से जुड़े अनुष्ठानों में टिहरी शाही परिवार एक अभिन्न हिस्सा है। यह मंदिर हर साल सर्दियों के दौरान बंद रहता है, क्योंकि यह बर्फ से ढंक जाता है। यह मंदिर 10,000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है।
 
अजय ने कहा कि बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख के ऐलान के साथ ही इस साल की यात्रा की तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा ने पिछले 2 वर्षों में भक्तों की संख्या के मामले में नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। अजय ने कहा कि मंदिर समिति अपने आगामी बजट में यात्री सुविधाओं के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करेगी ताकि इस वर्ष और भी अधिक संख्या में श्रद्धालु तीर्थयात्रा के लिए आएं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख