dharma sangrah
✕

बाबुल सुप्रियो ने लगाया पश्चिम बंगाल सरकार पर धमकी का आरोप, शान के कार्यक्रम में जाने से रोका

Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (11:26 IST)
बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, आसनसोल में गायक शान और केके का शो चल रहा है। इसी बीच शान ने मुझे फोन करके बताया कि पुलिस ने उनके शो का लाइसेंस रद्द करने की बात कही है। बाबुल ने कहा, जब मैंने यह सुना तो फैसला किया कि अब मैं शो में नहीं जाऊंगा।


खबरों के मुताबिक, बाबुल सुप्रियो ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में सरकार और पुलिस इतनी नीचे गिर चुकी है कि वो न सिर्फ मुझे मेरे ही संसदीय क्षेत्र में आने से रोकती है, बल्कि संगीत जगत के मेरे मित्रों को भी धमकी देती है। बंगाल सरकार का बस यही काम रह गया है कि मुझे आसनसोल जाने से रोका जाए?

उल्‍लेखनीय है कि कुछ दिन पहले गायक शान ने बाबुल के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा था, लव यू भाई। मैं आसनसोल आ रहा हूं और 3 अक्टूबर को आपसे मिलूंगा, उम्मीद है कि आप वहीं होंगे। गौरतलब है कि बाबुल सुप्रियो अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। वे राजनीति में आने से पहले गायक थे, इसलिए म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ाव रखते हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख