Hanuman Chalisa

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में कहीं खुशी तो कहीं मायूसी...

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (19:37 IST)
फैज़ाबाद। अयोध्या से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के गुरुवार के फैसले का अयोध्या के जनमानस को भी बेसब्री से इंतजार था। सभी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर फैसला क्या होगा? जब देश की सबसे बड़ी अदालत का फैसला आया तो जहां एक तरफ राम मंदिर समर्थक खुश नजर आए, वहीं मस्जिद समर्थकों में मायूसी देखी गई। 
 
शीर्ष अदालत फैसले के बाद रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास ने कहा कि यह फैसला बहुत सही आया है, जो कि राम मंदिर निर्माण में सहयोगी होगा। जल्द ही रामजन्म भूमि का निर्माण शुरू होगा। वहीं विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा की इबादत तो कहीं भी की जा सकती है, किन्तु पूजा केवल मंदिर में ही की जाती है। इस नजरिए से आज का फैसला एकदम सही आया है।
 
दूसरी ओर बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाजी महबूब ने साफ तौर पर कहा कि जहां मस्जिद है तो वहां नमाज भी अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले पर हम कुछ भी नहीं कह सकते हैं, लेकिन राजनीति तो साफ-साफ झलकती है। साथ ही कहा कि राम जन्मभूमि व बाबरी मस्जिद मुद्दे पर भी फैसला जल्द से जल्द आना चाहिए, जिससे इस पर हो रही राजनीति बंद हो।
 
वहीं अयोध्या के संत स्वामी परमहंस ने कहा कि यह फैसला पूर्ण रूप से सही है। मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नजमुल हसन गनी ने इस फैसले पर कहा कि नमाज तो मस्जिद के अंदर व बाहर दोनों जगह अदा की जाती है और सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी को मान्य भी है, लेकिन सरकार का नारा 'सबका साथ सबका विकास' कहां चला गया। 

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख