सम्बंधित जानकारी
- एडल्टरी पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अब अपराध नहीं होगा व्यभिचार, धारा 497 खत्म
- अयोध्या विवाद : नमाज के लिए मस्जिद जरूरी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
- 'आधार' पर मोदी सरकार की बड़ी जीत, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
- सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अदालती कार्यवाही का होगा सीधा प्रसारण, जल्द बनेंगे कायदे-कानून
- अजाक्स ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया अपनी जीत, कहा तुरंत आदेश जारी करे सरकार
आधार नंबर किसी को पता है तो क्या हैक हो सकता है बैंक अकाउंट? जानिए क्या है यूआईडीएआई का जवाब
आधार हर भारतीय के लिए आवश्यक है। सुप्रीम कोर्ट भी आधार की संवैधानिकता पर मुहर लगा चुका है। हालांकि बैंक अकाउंट से आधार को लिंक कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है कि यह अनिवार्य नहीं, लेकिन सभी के मन में एक सवाल उठता है कि क्या आधार नंबर से बैंक अकाउंट हैक हो सकता है।
आधार की अधिकृत संस्था यूआईडीएआई ने अपनी वेबसाइट पर ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। इस सवाल पर यूआईडीएआई का कहना है कि यह बिलकुल गलत है।
जिस तरह एटीएम कार्ड नंबर की जानकारी रखने से कोई भी एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकाल सकता, उसी तरह केवल आपके आधार नंबर की जानकारी रखने से कोई भी न तो आपके बैंक खाते को हैक कर सकता है और न ही पैसे निकाल सकता है। यदि आपने बैंक द्वारा दिए गए अपने पिन/ ओटीपी को कहीं शेयर नहीं किया है तो आपका बैंक खाता सुरक्षित है।
