biodatamaker

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, स्वामी रामदेव के साथ है भाजपा

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (19:03 IST)
हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ के आचार्यकुलम के नए परिसर का विधिवत उद्घाटन किया।
 
शाह ने इस मौके पर पतंजलि योगपीठ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ का टर्नओवर अब 10 हजार करोड़ से ज्यादा का हो गया है, लेकिन यह टर्नओवर किसी व्यक्ति विशेष की जेब में नहीं जाता है बल्कि समाज के काम आता है।
 
बाबा रामदेव की जमकर तारीफ करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार और सभी राज्य की भाजपा सरकारें बाबा रामदेव के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योग क्रांति के बाद अब बाबा शिक्षा क्रांति के लिए प्रयास कर रहे हैं जिससे लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति समाप्त हो सकेगी और सर्वांगीण विकास वाली शिक्षा पद्धति लागू होगी।
         
योग गुरु बाबा रामदेव ने भी शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शान में जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा हालातों में शिक्षा की पद्धति में परिवर्तन की बेहद जरूरत है और इसी के लिए वह पूरे प्रयास में लगे हैं।
 
इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रसिंह रावत योग, गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। योग गुरु बाबा रामदेव का अचार्यकुलम अपने आप में अनोखा है। इस आचार्यकुलम में 2006 छात्राओं के रहने की सुविधा है। 

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

NALSAR छात्रों को बड़ी राहत, BCI ने बदला अपना आदेश, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक हटाई

परिसीमन पर तमिलनाडु CM विजय ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर स्थायी रूप से तय करने की मांग

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल ढही, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड लागू, अब बिना सिले वस्त्रों में होगी रामलला की पूजा!

पटियाला में किराए का घर देखने गए दंपति पर पिटबुल का हमला, पत्नी की सर्जरी, CCTV वीडियो वायरल

अगला लेख