Daily Horoscope
✕

भाजपा भूल जाए उत्तरप्रदेश में 73 प्लस का मंसूबा : अखिलेश

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (19:01 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में राज्य की 80 में से 73 से ज्यादा सीटें जीतने के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दावे पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि महागठबंधन की तैयारी मात्र से घबराए भगवा दल को यह मंसूबा भूल जाना चाहिए।
 
 
अखिलेश ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण के मौके पर बातचीत में कहा कि समाजवादी लोग लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं और वे अपनी रणनीति अभी नहीं बताएंगे। उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि वे कहते हैं कि 73 से ज्यादा सीटें जीतेंगे लेकिन उन्हें यह भूल जाना चाहिए और बात 70 प्लस की करनी चाहिए, क्योंकि उपचुनाव में 3 सीटें तो वे हार ही चुके हैं।
 
महागठबंधन के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि इस महागठबंधन के बारे में मीडिया में चर्चाएं जोरों पर हैं, तो महागठबंधन होना लगभग तय है। जहां तक यूपी की बात है तो गठबंधन यहां भी होगा। जो भाजपा ने बनाया था, वही हमने चोरी कर लिया और अब वही हम उस पर आजमा रहे हैं।
 
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल में चंदौली में आयोजित रैली में कहा था कि भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश की 80 में से 73 से भी ज्यादा सीटें जीतेगी। यह आंकड़ा 73 से कम कतई नहीं होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल को कुल 73 सीटें मिली थीं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश के लोगों ने देख लिया है कि भाजपा ने उन्हें कैसे धोखा दिया, राजनीतिक लाभ के लिए कैसे जातियों में उलझा दिया गया, कैसे धर्म के नाम पर नफरत फैलाई गई। लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर भाजपा नोटबंदी जैसी पुरानी बातें भूलकर रक्षा गलियारे जैसी नई बातें कर रही है। आज जब आम सड़कें नहीं बन पा रही हैं और पुलों के लिए अनुमति नहीं मिल रही है, तो आखिर यह गलियारा कब और कैसे बनेगा?
 
सपा अध्यक्ष ने कहा कि वे मेधावी छात्रों को लैपटॉप देकर प्रदेश की भाजपा सरकार को उसका वह वादा याद दिलाना चाहते हैं, जो उसने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया था। हम जो लैपटॉप दे रहे हैं, यह कोई राजनीतिक स्टंट नहीं है। आज लैपटॉप हर बच्चे की जरूरत है इसीलिए सपा सरकार ने अपने शासनकाल में लैपटॉप बांटा था। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दिल्ली पुलिस पर सबसे बड़ा हमला: थाने के अंदर 5 और बाहर 4 जवानों को मारा चाकू, एनकाउंटर में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत-बांग्लादेश और भूटान तक महसूस हुए झटके

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

अगला लेख