kundali milan
✕

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Updated: रविवार, 18 अक्टूबर 2026 (23:58 IST)
मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क इलाके में आज शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार 3 हमलावरों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। हालांकि इस गोलीबारी में अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। खबरों के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनिल पंडित और हरमन संधू नामक व्यक्तियों ने ली है, जिनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है।

हमलावरों ने की करीब 5 राउंड फायरिंग 

मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क इलाके में आज शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार 3 हमलावरों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। हालांकि इस गोलीबारी में अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच के लिए 15 टीमें गठित की गई हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

खबरों के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनिल पंडित और हरमन संधू नामक व्यक्तियों ने ली है, जिनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है। इस गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अनिल पंडित को हैरी बॉक्सर के नेतृत्व वाले बिश्नोई गैंग नेटवर्क से जुड़े सहयोगियों के रूप में देखा जाता है। जांचकर्ताओं के अनुसार, इस नेटवर्क के सदस्य एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए संपर्क में रहते थे और स्थानीय युवकों का इस्तेमाल वारदातों में किया जाता था।

घटना का वीडियो आया सामने 

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि टाइगर की कार घर से निकलती है, तभी वहां फैंस की भीड़ जुट जाती है और इसी के बाद फायरिंग की आवाजें सुनाई देती हैं, जिसमें भगदड़ मच जाती है।अभिनेता टाइगर पर जानलेवा हमले की खबर के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

घटना पर क्‍या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

LIVE: जम्मू कश्मीर के कूलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान, एक दिन प्रदूषण हुआ, तो खत्म भी हो जाएगा

अगला लेख