suvichar
✕

प्रधानमंत्री मोदी के ब्लॉग में जगह पाने वाला अब्बास जब ऑस्ट्रेलिया में बस गया है: प्रह्लाद मोदी

Updated: मंगलवार, 21 जून 2022 (00:23 IST)
अहमदाबाद। 70 के दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडनगर स्थित पैतृक मकान में 3 साल से अधिक समय तक रहने वाला और उनके परिवार का करीब करीब सदस्य बन गया मुसलमान लड़का अब्बास रामसादा अब सेवानिवृत्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया की सिडनी में परिवार के साथ सुखमय जीवन जी रहा है। प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अपनी मां हीरा बा के 100वें जन्मदिन पर एक ब्लॉग लिखा था जिसमें उन्होंने अब्बास रामसादा का जिक्र किया था। अब्बास मोदी भाइयों में सबसे छोटे भाई पंकज मोदी के मित्र और सहपाठी थे। गुजरात उचित दर दुकान मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने कहा कि अब्बास मोदी परिवार का अभिन्न अंग बन गया था।
 
प्रधानमंत्री ने अपने ब्लॉग में जिक्र किया है कि कैसे उनके पिता दामोदरदास अपने मित्र की मौत के बाद उनके पुत्र अब्बास को घर ले आए थे। प्रधानमंत्री ने लिखा था कि मेरे पिता के एक करीबी मित्र पास के गांव में रहते थे। उनकी असामयिक मृत्यु के बाद मेरे पिता उनके बेटे अब्बास को हमारे घर ले आए। उसने हमारे साथ रहकर अपनी शिक्षा पूरी की। मां (हीरा बा) हम भाइयों की तरह ही अब्बास से भी बहुत प्यार करती थीं। हर साल ईद पर वह अब्बास के पसंद का खाना पकातीं।
 
प्रह्लाद मोदी ने बताया कि अब्बास रामसादा मेहसाणा जिले में वडनगर कस्बे के केसीम्पा गांव का रहने वाला था और वडनगर के श्री बीएन हाई स्कूल में पंकज मोदी का सहपाठी था। उन्होंने बताया कि पंकज को जब पता चला कि पिता की मृत्यु के कारण अब्बास को पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ सकती है तो उन्होंने मां-पिताजी से उसके लिए कुछ करने का आग्रह किया। बिना किसी झिझक के मेरे पिता उसे (अब्बास) हमारे घर ले आए और सुनिश्चित किया कि उसकी शिक्षा पूरी हो। 10वीं पास करने तक वह हमारे साथ ही रहा। प्रह्लाद ने बताया कि 70 के दशक के शुरुआत में अब्बास करीब 4 साल तक परिवार के सदस्य के रूप में मोदी परिवार के साथ रहा।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख