1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. AAP, MLA, light Jarwal, complainant, flirting,
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (15:33 IST)

आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जारवाल गिरफ्तार

AAP
नई दिल्ली।  महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले में आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जारवाल को पुलिस ने  शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे ही एक आरोप में पार्टी के एक विधायक दिनेश मोहनिया पहले ही  गिरफ्तार हो चुके हैं।
जारवाल के खिलाफ मामला ग्रेटर कैलाश थाने में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला  ने आरोप लगाया है कि जब वह विधायक से मिलने गई थीं तब उन्होंने न केवल उसके साथ बदतमीजी  की बल्कि छेड़खानी भी की। महिला का कहना है कि वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के पहले उप राज्यपाल नजीब जंग और पुलिस अधिकारियों से भी मिली थी। 
 
जारवाल के खिलाफ यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले मई 2014 में जल बोर्ड के एक इंजीनियर से बदसलूकी करने के मामले में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पिछले कुछ महीनों में पार्टी के कई विधायक किसी न किसी विवाद में फंस चुके हैं जिससे  पार्टी के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
केजरीवाल सरकार को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इंकार