रविवार, 6 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Aam Aadmi Party councilor shot dead in Punjab
Written By
Last Modified: सोमवार, 1 अगस्त 2022 (13:58 IST)

पंजाब में आम आदमी पार्टी के पार्षद की गोली मारकर हत्या

Punjab
चंडीगढ़। पंजाब के मलेरकोटला जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नगर पार्षद मोहम्मद अकबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।अकबर को उस समय करीब से गोली मारी गई, जब वह जिम में थे। पुलिस मुताबिक, वारदात निजी दुश्मनी का नतीजा लग रही है और जांच जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकबर को उस समय करीब से गोली मारी गई, जब वह जिम में थे। मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने कहा, एक व्यक्ति जिम में घुसा और उन्हें (अकबर को) गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि एक गोली अकबर को लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।‍ अधिकारियों के मुताबिक, वारदात निजी दुश्मनी का नतीजा लग रही है और जांच जारी है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है।वीडियो में अकबर को जिम के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति की ओर बढ़ते हुए देखा गया।

जब अकबर करीब आता है तो हमलावर हथियार निकालता है और उन पर गोली चला देता है। पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल दो लोग घटनास्थल से फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
सोचिए, जब हमारा वक्त आएगा तो आपका क्या होगा, संजय राउत की गिरफ्तारी पर बोले उद्धव ठाकरे