शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 89-year-old husband repeatedly demands sex, woman told police pain
Written By
Last Modified: सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (18:45 IST)

आपबीती! 89 साल का पति बार-बार करता है सेक्स की डिमांड, महिला ने पुलिस को बताई पीड़ा

आपबीती! 89 साल का पति बार-बार करता है सेक्स की डिमांड, महिला ने पुलिस को बताई पीड़ा - 89-year-old husband repeatedly demands sex, woman told police pain
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में एक विचित्र और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 87 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने अपने 89 वर्षीय पति पर बार-बार सेक्स की डिमांड करने के आरोप लगाया है। पुलिस को की गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह पति की इस डिमांड से परेशान हो चुकी है। 
 
दरअसल, पति से परेशान इस बुजुर्ग महिला ने महिलाओं की सहायता के लिए गठित हेल्पलाइन '181 अभयम' को कॉल कर सहायता की मांग की। जानकारी के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 89 वर्षीय पति बार-बार सेक्स की डिमांड करता है और इसके लिए दबाव डालता है। 
 
महिला का कहना है कि वह बीमार रहती है और ऐसे में पति की डिमांड पूरी करने में सक्षम नहीं है। अभयम अधिकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे थे, लेकिन बुजुर्ग महिला के बीमार होने के बाद वह बिस्तर पर ही रहती है। महिला अपने बेटे और बहू की मदद के बिना चल भी नहीं सकती। 
 
अधिकारी के मुताबिक महिला द्वारा सेक्स के लिए मना करने पर पति झगड़ा करता था और चीखता था। वह इतनी जोर से चीखता था कि उसकी आवाज पड़ोसियों के यहां तक भी पहुंच जाती थी। हालांकि महिला जब ज्यादा परेशान हो गई तो उसने हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी पीड़ा बताई। 
 
अभ्यम अधिकारियों ने बुजुर्ग को समझाने की पूरी कोशिश। उसे योग करने और वरिष्ठ नागरिकों के क्लब जाने की भी सलाह दी ताकि उसका ध्यान सेक्स से हट सके। परिजनों को भी सलाह दी गई कि उसे डॉक्टर पास भी ले जाएं। 
 
सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा के : अभयम को मिले कॉलों के के मुताबिक सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा के मामले रिपोर्ट किए हैं। इसके अतिरिक्त उत्पीड़न, विवाहेतर संबंध के मामले भी रिपोर्ट होते हैं। मार्च 2022 तक हेल्पलाइन पर घरेलू हिंसा के 201 कॉल, उत्पीड़न के 48 कॉल, विवाहेतर संबंध के 19, मारपीट के 8, पीछा करने के 6 और छेड़खानी के 5 कॉल आए थे। 
ये भी पढ़ें
लंपी बना गायों का काल, भारत में 67000 से ज्यादा मवेशियों की मौत