dharma sangrah
✕

बांदीपोरा में 5 आतंकी ठोंक डाले सुरक्षाबलों ने

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (21:12 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में दाखिल हुए लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी शुक्रवार को मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के संबलर क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई। ये पांचों हाल ही में नियंत्रण रेखा पार कर आए थे और वे घाटी के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले थे।
 
 
बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 5 आतंकी मारे गए हैं। ऑपरेशन जारी है। सैन्य सूत्रों का कहना है कि ऑपरेशन लंबा चलेगा। रात के समय आतंकियों पर नजर रखने के लिए मुठभेड़ स्थल पर जेनरेटर और लाइट पहुंचाकर रोशनी का बंदोबस्त किया गया है। माना जा रहा है कि सभी आतंकी लश्कर के हैं।
 
घाटी में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है। इस बार उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सेना ने कुछ आतंकियों को घेर लिया है। ये मुठभेड़ बांदीपोरा के सुमलार इलाके में चल रही है, मुठभेड़ में 2 आतंकी को मार गिराया गया है।
 
बताया जा रहा है कि आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद ही सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। बांदीपोरा जिले के सुमलर गांव के शूकबबुन इलाके में गुरुवार को 5 से 6 आतंकियों के ग्रुप की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सर्च ऑपरेशन चलाया। घेराबंदी सख्त होता देख एक मकान में छुपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि जवानों ने इलाके में नागरिकों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए संयम से काम लिया और पहले स्थानीय लोगों को वहां से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया और बाद में एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
 
2 दिन पहले ही कुलगाम में भी सेना और आतंकियों के बीच एक बड़ा एनकाउंटर हुआ था। इसमें सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि इस मुठभेड़ के बाद इलाके में हिंसा भी हुई थी जिसमें कई स्थानीय नागरिक घायल हुए थे।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा

होमस्टे खोल रहे हैं उत्तराखंड में घर वापसी का रास्ता

ट्रंप की नई चेतावनी से लेकर सोनिया गांधी के भावुक होने तक: जानिए 17 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

अगला लेख