गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 people raped a minor girl in Kurukshetra
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (18:03 IST)

कुरुक्षेत्र में नाबालिग छात्रा से 5 लोगों ने किया दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र में नाबालिग छात्रा से 5 लोगों ने किया दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार - 5 people raped a minor girl in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ देकर 5 युवकों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है और 2 की तलाश जारी है। पकड़े गए 3 लोगों में से एक नाबालिग है, जिसे संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। अन्य 2 को गिरफ्तार किया गया है।

उप निरीक्षक परवीन कौर ने कहा, आरोपियों में से एक पीड़िता की एक दोस्त का रिश्ते का भाई है। एसआई ने पीड़िता (17) की शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता 22 फरवरी को स्कूल के बाद अपनी एक दोस्त के घर गई थी और वहां उसे चक्कर जैसा महसूस हुआ। एसआई ने बताया कि पीड़िता की दोस्त ने कहा था कि उसका रिश्ते का भाई उसे घर छोड़ आएगा।

उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता को कुरुक्षेत्र के उमरी चौक के पास एक स्थान पर ले गया और वहां नाबालिग सहित अन्य चार आरोपी मौजूद थे, इन में से एक आरोपी होटल में काम करता था। इन सभी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय आरोपियों ने लड़की को कोई नशीला पदार्थ भी दे दिया था। कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के शाम तक घर ना आने पर उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की और तभी शाम सात बजे के करीब उन्होंने एक मोटरसाइकल पर दो लड़कों के साथ लड़की को देखा।

उन्होंने कहा कि शिकायत के मुताबिक पीछे बैठे लड़के ने पीड़िता के सिर पर देसी पिस्तौल तान रखी थी। किसी तरह लड़की के परिवार के सदस्यों ने मोटरसाइकल को रोका और पीड़िता को बचाया। उस समय भी लड़की पूरी तरह होश में नहीं थी।(भाषा)
ये भी पढ़ें
क्या सचमुच होती हैं जलपरियां, जानिए 10 रहस्य