Daily Horoscope
✕

लखनऊ में 3 मंजिला भवन ढहा, 5 की मौत, 24 घायल, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Updated: शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (20:55 IST)
3 storey building collapsed in Lucknow : लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम करीब 5 बजे 3 मंजिला एक इमारत ढह गई जिसके मलबे में दबकर 5 व्यक्तियों की मौत हो गई। इस हादसे में 24 अन्य घायल हुए हैं जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने इस घटना के बारे में जिला मजिस्ट्रेट से बात की और राहत कार्यों एवं घायलों के इलाज से जुड़ी जानकारी ली।
 
उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक, इस घटना में पांच व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं जिन्हें राजधानी के लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य अब भी जारी है।
अधिकारियों ने कहा कि तीन मृतकों की पहचान पंकज तिवारी (40), धीरज गुप्ता (48) और अरुण सोनकर (28) के रूप में हुई है। दो मृतकों की पहचान अभी की जानी है। रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने इस घटना के बारे में जिला मजिस्ट्रेट से बात की और राहत कार्यों एवं घायलों के इलाज से जुड़ी जानकारी ली।
ALSO READ: हिमाचल में देखते ही देखते नदी में समा गई 4 मंजिला इमारत
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस इमारत का उपयोग गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह तीन मंजिला इमारत थी जिसमें कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। 
ALSO READ: मुंबई की 7 मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना शाम करीब पांच बजे घटी। भवन का उपयोग गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। इस भवन के मलबे में अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
 
राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने कहा कि यह घटना सरोजनी नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में शाम करीब पांच बजे घटी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल को राहत कार्य में लगाया गया है।
ALSO READ: जयपुर में इमारत की 9वीं मंजिल पर लगी आग, 20 लोगों को सुरक्षित निकाला
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। (भाषा)
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख