Daily Horoscope
✕

गुरुग्राम में 3 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated: मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (23:01 IST)
गुरुग्राम। गुरुग्राम (हरियाणा) में सड़क दुर्घटना में 3 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतकों में आईआईटी के 3 पूर्व छात्र शामिल हैं, जो नोएडा में सॉफ्टवेयर कंपनी 'एडोबी' में काम करते थे। पुलिस के अनुसार घटना देर रात करीब 2 बजे हुई, जब वे उदयपुर से नोएडा लौट रहे थे।
 
बिलासपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) निरीक्षक अजय मलिक ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई, जब जयपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्रक पलटकर कार पर जा गिरा जिसमें 6 लोग सवार थे।
 
उन्होंने कहा कि ट्रक में मक्के की बोरियां भरी हुई थीं। ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर गई। मृतकों की पहचान उत्‍तरप्रदेश के गाजीपुर गांव के निवासी व कार चालक दीपक (25), उत्‍तरप्रदेश के मेरठ के रहने वाले आदर्श कुमार (23), बेंगलुरु निवासी कुमारा पूजिता (25) और कोलकाता की मुस्कान तिवारी (24) के रूप में हुई है।
 
पुलिस ने बताया कि कोलकाता की रहने वाली प्रियंका सुल्तानिया (22) और पंजाब के पटियाला की निवासी जसनूर सिंह (27) को चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बिलासपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 336, 337, 427 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने कहा कि मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। एसएचओ ने कहा कि ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।(भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख