गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 children injured, one dead in bomb blast in West Bengal
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (18:06 IST)

बच्चों ने गेंद समझकर उठाया बम, धमाके में 3 बच्चे घायल, एक की मौत

West Bengal
पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित मैदान में खेल रहे बच्चों ने एक बम को गेंद समझकर उठा लिया। बच्चों ने जैसे ही बम को उठाया तो जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक बच्‍ची की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक मैदान की है। जहां आज दोपहर के वक्त खेल रहे बच्चों ने बम को गेंद समझकर हाथों में उठा लिया था। बाद में उसमें धमाका होने से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और एक बच्‍ची की मौत हो गई।

धमाके की आवाज सुनते ही वहां इकट्ठा हुए लोगों ने सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें
उफ! करोड़ों की कार को खुद ही बम से उड़ा दिया, अब...