1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 people died in landslide in Vikhroli Mumbai
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 16 अगस्त 2025 (18:25 IST)

Vikhroli landslide : प्रत्यक्षदर्शी का दावा- नगर निगम ने नहीं दी क्षेत्र खाली करने की सूचना, भारी बारिश से हुई 2 लोगों की मौत

2 people died in landslide in Vikhroli Mumbai
Vikhroli Mumbai weather update News : मुंबई के विक्रोली में भूस्खलन में 2 लोगों की मौत के बाद शनिवार को एक निवासी ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों ने इस वर्ष क्षेत्र को खाली करने के लिए कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी, जबकि मानसून के दौरान इस तरह की दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है। वर्षा नगर में तड़के भारी बारिश के बीच एक झोपड़ी पर पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर गिरने से एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। लगभग 25 वर्षों से इस इलाके में रह रहीं छाया वसंत मकवाना ने कहा, हमें इस बार अधिकारियों से कोई नोटिस नहीं मिला।
 
विक्रोली पार्कसाइट के वर्षा नगर में तड़के भारी बारिश के बीच एक झोपड़ी पर पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर गिरने से एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। लगभग 25 वर्षों से इस इलाके में रह रहीं छाया वसंत मकवाना ने कहा, हमें इस बार अधिकारियों से कोई नोटिस नहीं मिला। हम अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक देर रात लगभग 2:30 बजे एक घर पर मलबा गिर गया और एक परिवार फंस गया।
उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और मलबे में फंसे परिवार को बाहर निकाला। मकवाना ने बताया कि सुरेश मिश्रा (50) और उनकी बेटी शालू (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आरती (45) और बेटा ऋतुराज (20) घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
लगभग 40 सालों से इस इलाके में रह रही सुंकुम पाटिल ने कहा कि वह पीड़ितों को जानती थीं। पाटिल ने कहा, इलाके में ऐसा पहली बार हुआ है। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। यह भारी बारिश के कारण हुआ। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
संकल्प लें, ताकि समृद्ध और गतिशील रंगीला पंजाब बना सकें : भगवंत मान