महाराष्ट्र : अहमदनगर चीनी कारखाने में विस्फोट के बाद लगी आग, 2 लोग घायल  
					
					
                                       
                  
				  
                  				  मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर में चीनी कारखाने में शनिवार को इथेनॉल टैंक में विस्फोट के बाद लगी आग में 2 व्यक्ति घायल हो गए।
				  																	
									  पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शेवगांव में गंगामाई चीनी कारखाने की एक इकाई में शाम साढ़े 7 बजे आग लगी और उसे बुझाने का काम जारी है।
				  उन्होंने बताया, दमकल और पुलिसकर्मियों ने कारखाने से 32 लोगों को बचाया।Edited By : Chetan Gour (भाषा)