गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 14 year old boy raped 9 year old girl
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (21:34 IST)

UP के फतेहपुर में 14 साल के लड़के ने 9 साल की बच्ची से किया दुष्‍कर्म

UP के फतेहपुर में 14 साल के लड़के ने 9 साल की बच्ची से किया दुष्‍कर्म - 14 year old boy raped 9 year old girl
फतेहपुर (उत्‍तर प्रदेश)। फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 14 साल के लड़के ने 9 साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गयादत्त मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा तीन में पढ़ने वाली नौ साल की छात्रा के साथ उसी गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाले 14 साल के छात्र ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि खून से लथपथ बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है।(भाषा)