शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Taliban
Written By
Last Updated : शनिवार, 21 अगस्त 2021 (14:11 IST)

तालिबान का समर्थन करने के आरोप में असम में 14 गिरफ्तार

तालिबान का समर्थन करने के आरोप में असम में 14 गिरफ्तार | Taliban
गुवाहाटी। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का सोशल मीडिया पर कथित तौर पर समर्थन करने के मामले में असम में 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां शुक्रवार रात से की गईं और इन पर गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम, आईटी अधिनियम और सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।

 
अधिकारी ने कहा कि हम सतर्क हैं और आपत्तिजनक पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी कर रहे हैं। कामरूप मेट्रोपोलिटन, बारपेटा, धुबरी और करीमगंज जिलों से 2-2 लोगों की गिरफ्तारी हुई वहीं दरांग, काचर, हैलाकांडी, दक्षिण सलमारा, गोलपारा और होजाई जिलों से 1-1 व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई।

 
उपमहानिरीक्षक वायलेट बरुआ ने कहा कि असम पुलिस सोशल मीडिया पर तालिबान के समर्थन में टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि हम इस तरह के लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर रहे हैं। अगर आपकी नजर में कोई ऐसी चीज आती है तो कृपया पुलिस से संपर्क करें।(भाषा)
ये भी पढ़ें
बाइडन ने दी चेतावनी, काबुल से निकालने के अभियान में लोगों की जान को होगा खतरा