शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 12-year-old girl raped in Chhattisgarh, step father arrested
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 जून 2021 (21:32 IST)

छत्तीसगढ़ में 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार, सौतेला पिता गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार, सौतेला पिता गिरफ्तार - 12-year-old girl raped in Chhattisgarh, step father arrested
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 12 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने सौतेले पिता मौसीन खान उर्फ मोहसिन खान (31) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका की बड़ी बहन 16 वर्षीय बालिका ने पुलिस को जानकारी दी है कि जब उनकी मां काम पर चली जाती है तब उसके सौतेले पिता मोहसिन खान उसकी छोटी बहन के साथ छेड़खानी और गंदा काम करते हैं।

उन्होंने बताया कि बालिका ने शिकायत की है कि खान बालिका को पिछले तीन वर्ष से प्रताड़ित कर रहा है। इस दौरान उसने बालिका को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा आरोपी मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहसिन खान के खिलाफ भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
आसमानी बिजली का कहर, बिहार के फतुहा में 4 लोगों की मौत