बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रमजान
  4. Ramadan 2022 start date in india
Written By

कब से शुरू हो रहा है रमजान माह ?

कब से शुरू हो रहा है रमजान माह ? - Ramadan 2022 start date in india
Ramadan Month 2022
 

इस्लामी कैलेंडर का नौवां माह रमजान (Ramadan 2022) है। इस्लामिक धर्म में यह सबसे पवित्र महीना माना जाता है। मान्यता है कि रमाजान के पवित्र महीने में ही पैगंबर मोहम्मद साहब को अल्लाह से कुरान की पहली आयतें मिली थीं। अत: इसीलिए रमजान के पूरे महीने यानी 29 से 30 दिन तक रोजे रखे जाते हैं और ईद-उल-फितर या ईद-उल-फित्र से रमजान माह का समापन होता है। 
 
वर्ष 2022 में रमजान 2022 (Ramadan 2022 Date India) का प्रारंभ अप्रैल माह में होगा। यदि 2 अप्रैल की रात चांद दिखाई पड़ता है तो फिर अगले दिन यानी 03 अप्रैल से रोजे शुरू हो जाएंगे। चूंकि चांद निकलने के बाद ही रमजान का पवित्र माह आरंभ होता है, इसीलिए चांद दिखाई देने के बाद रमजान के प्रारंभ होने का ऐलान किया जाएगा तथा अगली सुबह से ही पवित्र रोजे शुरू हो जाएंगे। 
 
शरीयत की किताबों में आया है यदि कोई व्यक्ति रमजान में बुरे कार्य करता है तो उसे बुरे कामों का बदला 70 गुना अधिक मिलेगा और इसी तरह अच्छे काम करने वालों को 70 गुना अधिक सवाब मिलेगा। रमजान माह में यह उपवास लगातार 30 दिनों तक चलते हैं।

रमजान के महीने में नमाज पढ़ना जरूरी माना जाता है। इन दिनों इस्लाम धर्म के लोग पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत करेंगे और सहरी तथा इफ्तार के समयानुसार रोजे खोले जाएंगे, जिसमें सबसे पहले खजूर का सेवन करके ही रोजा खोलते हैं।  
 
ये भी पढ़ें
Ramadan month 2022 : रूह का सुकून और ईमान की पहल है 'पहला रोजा'