1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. rakhi ki thali me kya rakhen

Raksha bandhan ki thali : राखी की थाली कैसे सजाएं, ये सामग्री अवश्य रखें

Raksha bandhan ki thali
rakhi ki thali


वर्ष 2020 में राखी का पर्व 3 अगस्त सोमवार को है। इस दिन भाइयों  की कलाई पर खूबसूरत राखियां सजेंगी लेकिन इससे पहले जानते हैं कि राखी की थाली कैसे सजाएं...
 
-सबसे पहले चांदी,पीतल, स्टील या  ताम्बे की साफ स्वच्छ थाली लीजिए।
 
-अब इस थाली को गंगाजल से पवित्र कीजिए।
 
-थाली के दाएं तरफ गंगाजल का छोटा कलश रखें। कलश की पूजा करें। 
 
-थाली के बाएं तरफ विषम संख्या में राखियों को खोल कर रख लीजिए। 
 
-अब जो थाली में जगह बची है उसमें दाएं तरफ गंगाजल के पास एक से अधिक मिठाई रख लीजिए।
 
-थाली के सामने वाले हिस्से में कुमकुम,चावल(अधिक मात्रा में), केशर के धागे,सरसो के दाने,दुर्वा,मिश्री,हल्दी,5 लौंग,1 सुपारी,1 पान कोर,एक पान बीडा और 5 पूजा बादाम सजाएं।
 
-1,5,10 का सिक्का या चांदी का सिक्का साथ में रखें। 
 
-श्रीफल पर स्वस्तिक बना कर रखें। 
 
-मौली और छोटे फुंदे रखें। 
 
-पूजा की थाली में दही-मिश्री भी रखें। यह शुभ कार्य का प्रतीक है। 
 
-अब चांदी,पीतल,मिट्टी,कांसे याअन्य पवित्र धातु का दीपक लें। इस दीपक में घी में डूबी फूल बत्ती लगाएं। दीपक की पूजा करें। 
 
-टोपी,रुमाल या सिर ढंकने का कपडा भी रखें। 
 
 - थाली में ड्रायफ्रूट भी रखें। 
 
- ताजा सुगंधित फूलों की पांखुरी भी बचे स्थान पर सहेज लीजिए। 
 
-उपहार के लिए जगह बची हो तो रखें वरना उपहार अलग से भी रख सकते हैं...
 
-धूप बत्ती त्योहार मनाने के बाद घर में जलाएं। 
 
तो लीजिए आपकी राखी की थाली सज कर तैयार है।
अगला लेख
त्याग, बलिदान और भलाई करने की सीख देता हैं ईद-उल-अजहा