रक्षा बंधन 2023 पर अपनी मैरिड बहन को दें ये 5 खास गिफ्ट
rakhi gifts for married sister
1. ज्वेलरी: अपनी मैरिड बहन के लिए ज्वेलरी से अच्छा कोई गिफ्ट नहीं है। आप अपनी बहन को सुंदर सा नेकलेस या नेकलेस सेट गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आप गोल्ड इयररिंग भी अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं।
2. स्मार्ट वॉच: आज के समय में स्मार्ट वॉच काफी ट्रेंड में है और कई स्मार्ट वॉच आपकी फिटनेस के लिए भी फायदेमंद है। ऑनलाइन स्टोर पर आपको स्मार्ट वॉच कई अच्छे ऑफर में मिल जाएगी। साथ ही आप अपने बजट के अनुसार स्मार्ट वॉच खरीद सकते हैं।
3. पर्स या क्लच: एक सुंदर सा पर्स या क्लच आपकी बहन के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। अगर आपकी बहन को पर्स पसंद है तो आप उसे अच्छा सा पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही अगर आपकी बहन साड़ी की शौकीन है तो उनके लिए क्लच परफेक्ट गिफ्ट है।
4. मेकअप किट: अगर आपकी बहन को मेकअप करना पसंद है तो आप अपनी बहन के लिए एक अच्छी सी मेकअप किट खरीद सकते हैं। अगर आपकी बहन के पास पहले से मेकअप किट है तो आप उसे उसके फेवरेट ब्रांड का कोई मेकअप प्रोडक्ट गिफ्ट कर सकते हैं।
5. जूसर: किसी भी मैरिड कपल को जूसर ज़रूर गिफ्ट किया जाता है। अगर आपकी बहन के पास जूसर नहीं है तो उसे गिफ्ट कर सकते हैं या किचन का अन्य सामान जो उनकी ज़रूरत है वो भी गिफ्ट कर सकते हैं।

