राखी : पौराणिक काल से आधुनिक काल तक
ऋषि गौतम
पर्व का रिश्ता हमारी संस्कृति से बहुत ही गहरा जुड़ा हुआ है। भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े परिचायक हैं हमारे पर्व और उत्सव। यहां हर महीने और हर मौसम में कोई ना कोई ऐसा त्योहार होता ही है जिसमें देश की संस्कृति की झलक हमें देखने को मिलती है। आज हम मनाने जा रहे हैं अनेक त्योहारों में से एक रक्षा बंधन। आईए हम जानते हैं इस त्योहार के बारे में विस्तार से... रक्षाबंधन भाई बहनों का वह त्योहार है। मुख्य रूप से यह हिन्दुओं में प्रचलित है पर इसे भारत के सभी धर्मों के लोग समान उत्साह और भाव से मनाते हैं। भाई-बहनों के प्यार के इस पर्व के दिन पूरे भारत में समां देखने लायक होता है और हो भी क्यूं ना,यही तो एक ऐसा विशेष दिन है जो भाई-बहनों के लिए बना है। यूं तो भारत में भाई-बहनों के बीच प्रेम और कर्तव्य की भूमिका किसी एक दिन की मोहताज नहीं है पर रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की वजह से ही यह दिन इतना महत्वपूर्ण बना है। अगले पेज पर : कब मनाई जाती है राखी....
कब मनाई जाती है राखी....