बैंडस्टैंड पर लगेगी राजेश खन्ना की मूर्ति
IFM
मनोरंजक चैनल यूटीवी स्टार्स राजेश खन्ना की अनोखी शैली और मनमोहक मुस्कान की याद में यहां बांद्रा के बैंडस्टैंड स्थित विहार स्थल में बॉलीवुड के आधिकारिक स्थान ‘वॉक ऑफ द स्टार’ में उनकी मूर्ति के अनावरण की योजना बना रही है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार के परिवार के सदस्य उनकी प्रतिष्ठित मुद्रा को अमर करती इस कांसे की मूर्ति का फिल्म जगत की कुछ जानी मानी हस्तियों की मौजूदगी में अनावरण करेंगे।(भाषा)

