Hanuman Chalisa
✕

बिहार में लहर के बीच राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, अंता उपचुनाव में मिली हार

Updated: शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 (14:04 IST)
Rajasthan Anta Bypoll election Results : बिहार चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही भाजपा को राजस्थान की अंता सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 
 
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 20 राउंड की गिनती के बाद प्रमोद जैन ने 69,462 वोट हासिल किए। मोरपाल सुमन को 53868 वोट मिले जबकि निर्दलीय नरेश मीणा 53740 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 
 
अंता विधानसभा सीट झालावाड़ लोकसभा में आती है। यहां से पूर्व मुख्‍यमत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद हैं। अंता उपचुनाव में भाजपा के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल, वसुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह समेत कई दिग्गजों ने मोर्चा संभाला था। हालांकि वे मतदाताओं को रिझाने में विफल रहे। 
 
अंता विधानसभा सीट पर हुए 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में रिकॉर्ड 80.32 फीसदी वोट डाले गए थे। यह उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था।
edited by : Nrapendra Gupta 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

अगला लेख