kundali milan
✕

Election Updates: कौन बनेगा बिहार का 'बॉस', क्या टूट सकती है नीतीश कुमार की पार्टी

Updated: शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 (15:07 IST)
Bihar Assembly Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो राज्य में बहुत ही रोमांचक स्थिति निर्मित हो गई है। कुछ समय पहले तक हालात यह थे कि नीतीश कुमार ‍एक बार फिर बिहार के मुख्‍यमंत्री बन सकते हैं। लेकिन, जैसे-जैसे परिणाम का आंकड़ा आगे बढ़ा स्थितियां पूरी तरह बदलती नजर आ रही हैं। लगभग 95 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।
 
बिहार में जिस तरह के रुझान सामने आए हैं, उसे देखकर लगता है कि उसे देखकर लग रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र जैसा दांव बिहार में भी चल सकती है। यह संकेत इस बात से भी मिलता है कि चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि मुख्‍यमंत्री पद का फैसला चुनाव परिणाम के बाद विधायक करेंगे। हालांकि एनडीए के नेता और हम पार्टी के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कहा कि इसमें कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है। हम तो शुरुआत से कह रहे थे कि एनडीए ही भारी बहुमत से सरकार बनाएगा और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
 
बिहार की सीटों के गणित को समझने का प्रयास करें तो अब पलड़ा भाजपा के पक्ष में ज्यादा दिखाई दे रहा है। भाजपा 85 सीटों पर बढ़त बनाकर राज्य और गठबंधन में दोनों में ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में मुख्‍यमंत्री पद के लिए स्वाभाविक रूप से दावा उसका ही बनता है। यदि जदयू की सीटों को अलग करके देखें तो भाजपा और अन्य एनडीए सहयोगियों की संख्या 123 (भाजपा 95, एलजेपी 19, हम 5 और आरएलएम 4) होती है। बिना नीतीश के भी भाजपा बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सकती है।
 
ऐसे में केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए जोड़-तोड़कर शेष सीटें जुटाना कोई बड़ी बात नहीं होगी। खबर तो यह भी है कि जदयू में भी तोड़फोड़ हो सकती है। जदयू नेता ललन सिंह केन्द्र में मंत्री है। उनकी मदद से जदयू में सेंध लगाई जा सकती है। सौजन्यता के नाते भाजपा नीतीश को मुख्‍यमंत्री बना भी सकती है। 
 
दूसरी ओर, महागठबंधन की सीटों के आंकड़े पर नजर डालें तो राष्ट्रीय जनता दल को 25 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं, वहीं कांग्रेस 3 और वामपंथी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इन सबको मिलाकर जोड़ 33 होता है। नीतीश की सीटों (82) में यदि महागठबंधन की सीटें भी जोड़ दी जाएं तो आंकड़ा बहुमत तक नहीं पहुंचता है। ऐसें में बड़ा सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले पाएंगे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख