sundarkand

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

Updated: शनिवार, 19 जुलाई 2025 (16:24 IST)
Ajmer rain : राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश से मानो जलप्रलय आ गया। तेज बारिश की वजह से अनासागर का पानी ओवर फ्लो हो गया। शहर के सभी नदी नाले उफान पर है। इस वजह से शहर की गलियां नदी बन गई। इसके तेज बहाव में लोग सड़कों पर बहते दिखाई दिए। ALSO READ: Weather Update: बिहार और यूपी में उफनाईं नदियां, IMD का इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
 
भारी बारिश की वजह से पूरे अजमेर में बाढ़ से हालात नजर आ रहे हैं। सड़कें पानी से लबालब है और घरों में पानी घुस गया है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, सावित्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मेयो लिंक रोड, सिविल लाइंस क्षेत्र पानी पानी हो गए।
<

Rajasthan : अजमेर में भारी बारिश, सड़कों पर लोग बहते दिखे, घरों में पानी भरा#AjmerFlood #AjmerNews #Ajmer #Rain #ViralVideo #Weather pic.twitter.com/yGwow0uOKG

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) July 19, 2025 >
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सड़कों पर तेज बहाव में बहते और लोगों को उनका रेस्क्यू करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के सामने का है।
 
24 घंटे में 234 मिमी बरसात : राजस्थान के अनेक इलाकों में मानसून के कारण भारी बारिश का दौर जारी है। अजमेर ही नहीं जोधपुर और उदयपुर संभाग में बारिश की वजह से बुरा हाल है। पिछले 24 चौबीस घंटे में सबसे अधिक 234.0 मिलीमीटर बारिश बुंदी जिले के नैनवा में हुई। 
 
क्या है मौसम विभाग की चेतावनी : मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से लेकर अत्यंत भारी बारिश हुई। इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने अवदाब के धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ने व कमजोर होकर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। शनिवार को जोधपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश व अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, कोटा व बीकानेर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में आज से कमी आने की संभावना है।

राजस्थान में 116 फीसदी बारिश ज्यादा : आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। यहां सामान्य से 116 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस पश्चिमी राज्य में आमतौर पर इस अवधि में 125.6 मिमी बारिश होती है, जबकि यहां 271.9 मिमी बारिश हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

चीन की AI रफ्तार से क्यों बढ़ी टेंशन, मार्क जुकरबर्ग ने दी बड़ी चेतावनी, अमेरिका को क्या दी सलाह

पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग पर रोक, FSSAI ने तय किए नए पैकेजिंग नियम

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

पूर्वी यूपी की बदली तस्वीर, युवा शक्ति से अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार, तीन गुना से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय- सीएम योगी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

अगला लेख