Daily Horoscope
✕

चौमू का अशोक बिहार जलसंकट से बदहाल, नल सूखे, 8 महीने में 21 बार खराब हुआ सरकारी बोरिंग

Updated: शनिवार, 13 जून 2026 (20:34 IST)
Chomu Water Crisis: सरकारें बदल गईं, मंत्री बदल गए, लेकिन जयपुर जिले चौमूं के अशोक विहार में पानी का संकट और जलदाय विभाग का 'घटिया' ढर्रा नहीं बदला। हद तो तब हो गई जब अशोक विहार कॉलोनी में लगा सरकारी बोरिंग पिछले 8 महीनों में रिकॉर्ड 21 बार खराब हो चुका है। अब इस बदहाली के खिलाफ अशोक विहार के निवासी रमेश कुमार रावत ने, जो वर्तमान में सिक्किम के गैंगटोक में कार्यरत हैं, वहीं से इस समस्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
 
रावत ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर चौमूं एसडीएम आशीष शर्मा को एक विस्तृत ईमेल भेजा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी प्रति सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल, मुख्य सचिव वी. निवासन और JJM के एमडी आदि को भी भेजी गई है।

समस्या का परमानेंट इलाज नहीं!

जलदाय विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए स्थानीय निवासियों ने बताया कि एईएन सुनील कुमावत को फोन, व्हाट्सएप और लिखित में बार-बार शिकायतें दी गईं, लेकिन विभाग केवल 'लीपापोती' करने में जुटा है। बोरिंग के बार-बार ठप होने के पीछे बहानों की लंबी लिस्ट है- कभी बेरिंग का फ्यूज उड़ना, तो कभी तार जल जाना। कभी मोटर का फुंकना, तो कभी बिजली पोल से लाइट न मिलना। कभी इलेक्ट्रिसिटी बॉक्स की खराबी, तो कभी पाइपों का जवाब दे जाना। सवाल यह उठता है कि यह बोरिंग बार-बार क्यों दम तोड़ देता है। 

भ्रष्टाचार या लापरवाही?

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो एक बार बोरिंग खराब होने पर सरकारी अमला, ठेकेदार, मजदूर और गाड़ी का अमला-जमला पहुंचता है। एक बार की मरम्मत का खर्च 2000 से 5000 रुपए तक बैठता है। चौमूं नगर में करीब 144 बोरिंग हैं। अगर यही गणित रहा तो सालभर में लाखों-करोड़ों रुपए सिर्फ मरम्मत के नाम पर बहा दिए जाते हैं।
 
यदि जलदाय विभाग मुस्तैदी और ईमानदारी से काम कर इसका स्थायी समाधान निकाले, तो जनता की गाढ़ी कमाई के लाखों रुपए बचेंगे, जिससे नए बोरिंग और पानी के अन्य संसाधन विकसित किए जा सकते हैं। बार-बार एक ही जगह मैनपॉवर लगाने से न तो कर्मचारियों की सैलरी का कोई आउटपुट निकल रहा है और न ही जनता को पानी मिल रहा है।

'बिना पानी' के बिल ले रहा विभाग

पीड़ित रमेश कुमार रावत ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके घर के नलों में पिछले कई सालों से पानी की एक बूंद तक नहीं आई है, लेकिन जलदाय विभाग हर महीने नियमित रूप से बिल वसूलने में जरा भी कोताही नहीं बरतता। इस भीषण गर्मी में पानी न मिलने से उन गरीब परिवारों का जीना मुहाल हो गया है जो इसी बोरिंग की सार्वजनिक टोंटी से बर्तन भरकर ले जाते हैं। यही नहीं, कॉलोनी के आराध्य देव शिवालय में विराजमान बाबा भोलेनाथ की सेवा-पूजा और साफ-सफाई के लिए भी बूंद-बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है।

'मेरे पास पर्याप्त समय नहीं है...'

मामले में प्रशासनिक संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब 11 जून 2026 को सुबह 9:33 बजे रमेश कुमार रावत ने चौमूं एसडीएम आशीष शर्मा को फोन कर समस्या बतानी चाही, तो एसडीएम साहब ने कहा कि मेरे पास पर्याप्त समय नहीं है, प्रतिदिन मेरे पास बहुत से कॉल आते हैं। यदि मैं एक-एक आदमी को 10-10 मिनट देने लग गया तो क्या होगा! हालांकि, बाद में एसडीएम ने समस्या का शॉर्ट मैसेज भेजने को कहा और 11 जून की शाम तक समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
 
अब देखना यह है कि जब शिकायत सीधे मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की टेबल तक पहुंच चुकी है, तो चौमूं का यह 'बीमार' बोरिंग ठीक होता है या अफसरशाही और ठेकेदारों की जुगलबंदी यूं ही जनता के बजट को ठिकाने लगाती रहेगी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख