जयपुर में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Blast in firecracker factory : राजस्थान के जयपुर में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां खो नागोरियान इलाके में एक घर के भीतर चल रही पटाखा फैक्टरी में आग लगने से विस्फोट हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। खबरों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान के जयपुर में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां खो नागोरियान इलाके में एक घर के भीतर चल रही पटाखा फैक्टरी में आग लगने से विस्फोट हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।
घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। खबरों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि आवासीय क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी किस प्रकार संचालित की जा रही थी और इसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं?
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें