suvichar

सचिन पायलट के समर्थन में आए टोंक के नवाब, नवाबी खानदान में हैं 8500 सदस्य

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (12:43 IST)
जयपुर। टोंक के पूर्ववर्ती नवाब परिवार ने उनके क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को समर्थन देने की स्पष्ट घोषणा की है। नवाब परिवार के मुखिया आफताब अली खान ने इस बारे में नवाबी खानदान के लिए एक खुली घोषणा जारी की है। इसमें उन्होंने नवाब खानदान के मतदाताओं से पायलट के लिए मतदान करने को कहा है।


टोंक का नवाब परिवार आमतौर पर राजनीति से दूर रहता है और एक दावे के अनुसार टोंक के नवाबी खानदान में लगभग 8500 पंजीबद्ध सदस्य हैं। पायलट के प्रत्याशी बनने से टोंक राज्य की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक हो गई है। भाजपा ने यहां पायलट के सामने परिवहन मंत्री यूनुस खान को उतारा है जो कि भाजपा की ओर से चुनावी समर में उतरने वाले एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं।

खान ने कहा, भविष्य युवाओं का है इसलिए मेरा, मेरे परिवार व खानदान के सदस्यों के लिए खुली घोषणा है कि हम पायलट के साथ हैं। जनता किसी भी नेता से अधिक सयानी है और वह टोंक की दिक्कतों व मुद्दों को भलीभांति समझती है। पायलट अजमेर से सांसद रहे हैं और वे टोंक को अच्छी तरह समझते हैं। खान अंजुमन खानदान ए अमीरिया टोंक के सरपरस्त भी हैं।

उन्होंने कहा, टोंक में कोई उद्योग नहीं है। शिक्षा की कमी है। मुझे लगता है कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए पायलट ही सबसे उचित प्रत्याशी हैं। यह अंजुमन या सोसायटी टोंक नवाब खानदान की आधिकारिक इकाई है। उल्लेखनीय है कि टोंक मुस्लिम बहुल सीट है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

उज्‍जैन वाली नरभक्षी अघोरी पर FIR, शमशान से शव का मांस निकालकर खाया था, अब वीडियो बनाकर दी ये धमकी

बिहार की गंडक नदी में नेपाल से बहकर आईं अजीब विशालकाय मछलियां, जानिए क्यों प्रशासन ने जारी किया 'नो-ईटिंग' अलर्ट!

अगला लेख