sundarkand
✕

कैलिफोर्निया में भीषण आग, 83 लोगों की मौत, 900 लापता, 18000 इमारतें जलकर राख

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (12:37 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग में दो अन्य लोगों के झुलसे शवों के मिलने के साथ ही इस हादसे में अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। 18000 इमारतें जल कर राख हो गई है। करीब 900 लोग लापता बताए जा रहे हैं।


बुट्टे काउंटी के शेरिफ कोरी होनीया ने बताया कि 563 लोगों के नाम अब भी लापता की सूची में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने पिछले 24 घंटे के दौरान इस सूची में दर्ज 307 लोगों का पता लगाया। पिछले दो सप्ताह से कैलिफोर्निया के जंगलों में आग लगी हुई है, जिस पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।

राज्य के इतिहास की यह अब तक की सबसे विनाशकारी आग बताई जा रही है, जिसने हजारों लोगों को बेघर कर दिया है और 18000 इमारतें जल कर राख हो गई है। करीब 900 लोग लापता बताए जा रहे हैं। कैलिफोर्निया के उत्तरी क्षेत्र में भी दो सप्ताह पहले आग लगी थी वहीं, दक्षिण कैलिफोर्निया का मालिबू प्रांत भी भीषण आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

उत्तरी इलाकों में लगी आग से करीब एक लाख 52 हजार एकड़ जमीन इसकी चपेट में आ गई है और 12,600 मकान जलकर नष्ट हो गए हैं। कैलिफोर्निया के उत्तरी प्रांत में 1,52,000 एकड़ जमीन जलकर राख हो चुकी है। गत आठ नवंबर को सबसे पहले कैलिफोर्निया में आग लगी थी।

प्रशासन कृत्रिम बारिश के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश में लगा हुआ है, लेकिन तेज हवाओं और धुएं की वजह से हर कोशिश नाकाम दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस आग से प्रभावित हुए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहाल हजारों लोगों ने राहत शिविरों में शरण ले रखी है। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए अभी एक सप्ताह का वक्त लग सकता है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख