ganesh chaturthi

राजस्थान में अशोक गहलोत का दावा, कांग्रेस की जबरदस्त लहर

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (16:34 IST)
जोधपुर। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में अंदरखाने जबरदस्त लहर का दावा करते हुए कहा है कि लोगों में सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ भारी नाराजगी है। राजस्थान में दो बार पार्टी की सरकार की कमान संभाल चुके गहलोत ने कहा कि राज्य में पार्टी की जबरदस्त लहर है।


उन्होंने कहा, पूरे राज्य में जबरदस्त अंडर करंट है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ अंदरुनी नाराज़गी है। गहलोत ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि श्रीमती राजे सार्वजनिक कार्यक्रमों में नेताओं तथा लोगों के सामने दंडवत हो प्रणाम कर रही हैं। अखबार में सबके सामने तस्वीर आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को प्रणाम किया होता और रानी मां की तरह व्यवहार करतीं तो आज यह स्थिति नहीं होती।

उन्होंने कहा कि भाजपा को पिछले चुनाव में 163 सीट मिली थीं लेकिन पार्टी ने जनादेश का सम्मान करते हुए लोगों को विश्वास में लेने के बजाय उनसे दूरी रखी और उनके काम नहीं किए। गहलोत ने कहा कि राज्य में रिफाइनरी, मेट्रो परियोजना, आदिवासी क्षेत्रों में विकास और करौली तथा टोंक में रेल लाइन के काम आगे नहीं बढ़े। इससे लोगों में नाराजगी है। इसके अलावा बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की स्थिति और भ्रष्टाचार के मोर्चे पर सरकार की विफलता के कारण लोगों में भारी आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं का विकास कार्यों में नहीं बल्कि धर्म की राजनीति में विश्वास है। इससे राष्ट्र ओर लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है तथा संविधान कमजोर हो रहा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और श्रीमती राजे के राजस्थान को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर विकसित राज्यों की कतार में खड़े करने के दावे को खारिज करते हुए उन्होंने पूछा, उन्हें बताना चाहिए कि राजस्थान पिछड़ा राज्य कब था?

कांग्रेस में भीतरघात और गुटबाजी की रिपोर्टों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व के तले एकजुट हो चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को कमोबेश मना लिया गया है और पार्टी को बागी उम्मीदवारों से ज्यादा नुकसान नहीं होने वाला।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों में सत्तारुढ़ भाजपा के पास प्रचार में संसाधन भले ही ज्यादा हों लेकिन लोगों में उनके खिलाफ नाराजगी और कांग्रेस के पक्ष में अंडर करंट के चलते समूचे राज्य में कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा वोट पड़ेंगे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख