सम्बंधित जानकारी
- दांव पड़ गया उल्टा.. जिसे कांग्रेसी नेता बताया, वह तो भाजपा विधायक निकला..
- मालवा निमाड़ में होगी राजनीतिक दावों की परीक्षा, भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत
- सत्ता की चाबी मालवा ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, गढ़ बचाने के लिए झोंकेगी पूरी ताकत
- अब एक दिन पहले बुक कर सकेंगे मतदान का समय, कतार से मिलेगी राहत
- शिवसेना ने साधा भाजपा पर निशाना, राम मंदिर के लिए लाएं अध्यादेश, तारीख की करें घोषणा
मध्यप्रदेश में भाजपा को विकास का नारा और संगठन का सहारा
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पिछले 15 साल से सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में किए गए विकास को मुख्य मुद्दा बनाकर मजबूत संगठनात्मक तैयारी के साथ जहां लगातार चौथी बार सरकार बनाने के लिए जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस रोजगार, किसान और भ्रष्टाचार के अलावा सत्ता विरोधी रुझान के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की आस में है।
मध्यप्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा का दावा है कि पिछले डेढ़ दशक के दौरान विकास के कार्यों से प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है और यह अब बीमारू राज्यों की सूची से बाहर निकलकर विकास की राह पर चल पड़ा है। शिवराज सरकार मध्यप्रदेश को विकास से एक कदम आगे बढ़ते हुए अब समृद्ध बनाने की ओर अग्रसर है।
भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया था। राज्य में न सड़क बची थी, न बिजली मिलती थी और न ही पानी का इंतज़ाम था।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पंद्रह सालों में अथक प्रयासों से पूरी स्थिति बदल दी है। इन सालों में भाजपा सरकार ने बिजली, सड़क और पानी जैसीबुनियादी सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।