biodatamaker

17 दिन तक खूब बोले नवजोत सिद्धू, अब उनकी आवाज को खतरा...

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (15:06 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को राजस्थान विधानसभा चुनाव में लगातार जनसभाएं करने के कारण उनके स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ने के कारण पूरी तरह आराम की सलाह दी गई है।
 
डॉक्टरों ने तीन से पांच दिन तक पूरी तरह आराम की सलाह दी है। गुरुवार को यहां एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार सिद्धू पिछले 17 दिनों से चुनावी सभाएं कर रहे थे, जिससे उनके गले पर बुरा असर पड़ा और उनके वोकल कॉर्ड में तकलीफ हो गई जिससे उनकी आवाज को नुकसान पहुंच सकता है। इसीलिए डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
 
प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि सिद्धू एंबोलिज्म ट्रीटमेंट लेने गए हैं। लगातार हवाई उड़ानें भी उनके लिए खतरनाक बताई गई हैं। कुछ साल पहले ज्यादा हवाई दौरों के कारण वे डीवीटी की समस्या से ग्रस्त हो गए थे। 
 
उन्हें लगातार हीमेटोलॉजी टेस्ट कराने पड़े थे। अब डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वे पूरी जांच तथा रिकवरी के लिए गए हैं। उन्हें सांस संबंधी कसरत की सलाह, फिजियोथेरेपी तथा विशेष दवाएं दी जा रही हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख