biodatamaker
✕

भाजपा को झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज हबीबुर्रहमान ने दिया इस्तीफा

Updated: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (16:31 IST)
जयपुर। राजस्थान में आगामी सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने भी नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। 
 
हबीबुर्रहमान ने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी को भेज दिया हैं। उन्होंने नागौर से ही चुनाव लड़ने का दावा भी किया है। 
      
उल्लेखनीय है कि सोमवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने भी भाजपा की जारी पहली सूची में टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।
 
इसके अलावा अजमेर जिले में किशनगढ़ विधानसभा से विधायक भागीरथ चौधरी को टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया था। इसी तरह कोटा जिले में रामगंजमंडी से विधायक चंद्रकांता मेघवाल, सागवाड़ा विधायक अनीता कटारा, डूंगरपुर विधायक देवेन्द्र कटारा तथा सादड़ी विधायक गौतम दक टिकट नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। (वार्ता)

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

फ्लाईदुबई मामले में इजराइली राजदूत का बड़ा खुलासा! हरकत में आ गई थी वायुसेना, लेकिन...

अगला लेख