सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में वोटिंग के दिन दिग्गजों को दिखा अंडर करंट, किसे मिलेगा फायदा?
- मोदी, गहलोत और वसुंधरा हैं राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रमुख चेहरे
- राजस्थान में राजघरानों की करीबी बीजेपी से क्यों है?
- वोट देने की बात पर भिड़ गए भाई, विवाद में चबा डाला कान
- रिटायरमेंट की बात कर क्या संकेत दे रही हैं वसुंधरा राजे?
PM मोदी के विजन, विकास और विश्वसनीयता पर लगी मुहर : वसुंधरा राजे
Vasundhara Raje's statement regarding Assembly elections : पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने शनिवार को विश्वास जताया कि आज राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान में मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, विकास और विश्वसनीयता पर मुहर लगाई है। राजस्थान में विधानसभा की 199 सीट के लिए शनिवार को मतदान हुआ।
राजे ने शाम को जारी एक बयान में कहा, राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, विकास और विश्वसनीयता पर मुहर लगा दी है। इसलिए राजस्थान में अब अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा। उन्होंने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के सुराज को अपनाया है और कांग्रेस के क़ुराज को ठुकराया है।
दो बार मुख्यमंत्री रहीं राजे ने झालावाड़ की झालरापाटन सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा है। राज्य में विधानसभा की कुल 200 सीट हैं जिनमें से करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
