मुश्किल में कांग्रेस, सिद्धू की बेटी ने चन्नी को बताया 'बेईमान'!
अमृतसर। कांग्रेस द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाने के पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। राज्य कांग्रेस की कमान संभाल रहे सिद्धू भले ही में चुप हो लेकिन उनकी पत्नी और बेटी इस मामले में कांग्रेस की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
सिद्धू की बेटी रबिया कौर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में चन्नी को बेईमान और नवजोत सिंह सिद्धू को ईमानदार करार दिया।
रबिया से कहा कि भले ही कांग्रेस हाईकमान की कुछ मजबूरियां रही हो लेकिन एक ईमानदार व्यक्ति को लंबे समय तक रोका नहीं जा सकता। बेईमान व्यक्ति को अंतत: रूकना ही होगा।
#WATCH | Punjab PCC chief Navjot S Sidhu's daughter, Rabia Kaur Sidhu speaks on Charanjit Channi being made CM face for #PunjabElections2022
— ANI (@ANI) February 11, 2022
"Maybe they (high command) had some compulsion. But you can't stop an honest man for long. Dishonest man has to eventually stop," she says pic.twitter.com/DzzsauNMJB
इससे पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने भी चरणजीत सिंह की गरीब पृष्ठभूमि की छवि पर निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी नेता राहुल गांधी को चन्नी को गरीब समझने के लिए गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा था कि CM फेस तो सिद्धू अच्छे होते।
उल्लेखनीय है कि सिद्धू को पार्टी ने अमृतसर ईस्ट से चुनाव मैदान में उतारा है। पत्नी नवजोत कौर और बेटी रबिया भी यहां अपने पति और पिता के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रही है।

