Daily Horoscope
✕

'आप' प्रत्याशी दरबारी लाल की उम्मीदवारी की रद्द

Updated: बुधवार, 11 जनवरी 2017 (23:36 IST)
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी को अमृतसर (सेंट्रल) विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी दरबारी लाल के खराब स्वास्थ्य के कारण उनकी उम्मीदवारी रद्द करनी पड़ी। पंजाब के पार्टी संयोजक गुरप्रीतसिंह वड़ैच ने यहां कहा कि वे पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और खराब स्वास्थ्य के कारण अपना चुनाव प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं, जिससे उनकी उम्मीदवारी रद्द करनी पड़ी। नए उम्मीदवार की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

आप ने हाल में उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। उन्हें राजिंदर कुमार के स्थान पर प्रत्याशी बनाया गया। दरबारी लाल कांग्रेस शासन में विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। आप पार्टी ने अपने सभी 112 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पांच सीटें अपनी सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी को दी हैं। 
 
पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची सबसे पहले जारी की थी। उसके बाद अकाली दल और तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही जिसे अभी 40 उम्मीदवारों का ऐलान करना है। राज्य विधानसभा की 117 सीटों पर 4 फरवरी को होने वाले चुनाव में आप ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। पिछले चुनाव में अकाली दल को 56 सीटें, कांग्रेस को 46, भाजपा को 12 और निर्दलीयों को तीन सीटें मिली थीं। (वार्ता)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख